शनिवार, 19 सितंबर 2009
सम्मानीय को कैटल क्लास कहना ग़लत आम आदमी को कह सकते थे
भाई वाह मजा आ गया आख़िर घमंडी थरूर को इकनोमी क्लास को कैटल क्लास कहने की इतनी सजा तो मिलनी ही चाहिए थी। आख़िर कोइं उस वर्ग को भेड़ बकरी कैसे कह सकता है जो हजारों रुपए खर्च करके हवाई जहाज मैं सफर करते हैं। थरूर साहब कू मालूम होना चाहिए की वे सभी आयकर जमा करते हैं सभी सम्मानित भारतीय नागरिक हैं। अगर थरूर साहब को कुछ कहना ही था तो भारत की उस ७० करोड़ जनता को कहना चाहिए था जो या तो ट्रेन के साधारण दर्जे मैं खड़े-खड़े धक्के खाते हुए यात्रा करते हैं या कम दूरी की यात्रा बसों की छत पर धूप मैं बैठ कर करते हैं या उनमें अन्दर पसीने से डूबे हुए घुत्तन भरे माहौल में। क्योंके न तो उनका कोई सम्मान होता है, न ही वे किसी टिप्पडी को अपने सम्मान को ठेस पहुँचने वाली समझते हैं। उनके अपमान पर अपनी या विपक्षी पार्टी को भी कोई आपत्ति नहीं होती। इसका उदाहरण भी एक बार रेल बजट पर चर्चा के दौरान सुनने को मिल चुका है जब रेल मंत्री के सामने कहा गया की जो यात्री साधारण दर्जे में भेड़ बकरी की तरह यात्रा करते हैं उनके लिए आपने क्या किया.
गुरुवार, 17 सितंबर 2009
यु पी ऐ की ए़क और साजिश सफल
जवाब नहीं सोनिया और उनके सिपहसालारों का, चीन द्वारा भारतीय सीमा मैं घुसपैठ को मीडिया ने पूरे जोश के साथ उठाया और आम जनता को बताया की उन पर कितना बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जनता जानती है की उसे अपनी सुरक्षा को उसे सर्वोपरि रखना है ऐसे मैं महंगाई, मुद्दा कैसे हो सकती है उसे तो तीन राज्यों की चुनावों मैं उसे ही जिताना चाहिए जो उसे चीन से सुरक्षित रख सके। भाई आपको क्या लगता है सरकार अपना सौ दिनों का अजेंडा पूरा नहीं कर सकी है आप ग़लत सोचते हैं महंगाई कम करनी का दूसरा तरीका है खर्च कम करना वह सरकार कर रही है। सोनिया आम आदमी के साथ जहाज मैं हैं ओर इस बात को सरकार के प्रवक्ता सभी माध्यमों से आम जनता तक पहुँचा रहे हैं लोगों को अहसास करा रहे हैं की ६२ साल बाद ही सही वीआइपी आम आदमी की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं। दिन भले ही अधिक लग जायें सौ दिन का अजेंडा जरूर पूरा होगा। हाँ इस बीच अगर सोनिया के लिए बिजनेस क्लास मैं सीट सुरक्षित रखने की ख़बर आती है तो उस पर ध्यान देने की जरूरत नही है। आप तो चुनाव मैं उन मुदों पर ध्यान दें जिन पर सरकार चाहती है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

