पृष्ठ

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 14 नवंबर 2010

ऐ आम आदमी तेरी हनक को सलाम

  ‘शेर का नहीं टपका का डर बड़ा होता है’ इस कहावत को सच साबित कर दिखाया आम आदमी ने 14 नवंबर को। यह आम आदमी का टपका नामक डर ही था जिसने ‘सिंह’(सरदार मनमोहन सिंह) को कैबिनेट, सरकार सहयोगी और सत्तालोलुपों से परिपूर्ण सत्ता के मामले में लगभग सदासुहागिन रही पार्टी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। नहीं समझ आया, आएगा भी कैसे, आपको तो सच्चाई देखने के लिए मीडिया का आइना चाहिए और आइना भी अब कॉमर्शियल हो गया है और इसमें से अब आर पार अधिक दिखता है। अंतर यह है कि आप खड़े होते हैं शीशे के सामने और आरपार शीशे के दिखाई देते हैं कुछ कलाकार अपनी अभिनय कला का जलवा शानदार मंच, मजबूत स्क्रिप्ट और कर्णप्रिय सगीत के बीच पूरी दबंगी से बिखेरते हुए। सच कहूं दोस्तों आज अखबार, टीवी चैनल ही नहीं सभी समाचार माध्यम अधूरे दिखे या कहंू सरकार, क्रिमनल, घटना-दुर्घटना, एक्टिविटी के विज्ञापन अधिक नजर आए, क्योंकि जिस खबर को मैं देर रात तक देश की सबसे बड़ी खबर मान रहा था जो कम से कम मेरे नजरिए से सबसे बड़ी खबर थी भी वह या तो कहीं नजर नहीं आई या नजरअंदाज तरीके से प्रस्तुत की जाती नजर आई।
दोस्तों पहेलियां बहुत हुर्इं अब हो मुद्दे की बात-
ऐ आम आदमी तेरी हनक को सुदर्शन सोनी का सलाम


देश के रक्षा बजट से लगभग 20 प्रतिशत अधिक राशि का घोटाला करने वाले और कैग की रिपोर्ट के अनुसार घोटाले के लिए दोषी माने गए संचार मंत्री और केंद्र की यूपीए सरकार की आधार स्तंभ पार्टी डीएमके के प्रतिनिधि ए राजा ने इस्तीफा दे दिया। अगर किसी को लगता है कि यह डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि की पहला का नतीजा है, तो गलत लगता है। अगर किसी को लगता है यह ‘सिंह’ और उसके कुनबे के पाक साफ नजरिए का नतीजा है, तो गलत लगता है क्योंकि ये दोनों तो पहले ही ए राजा को क्लीन चिट दे चुके थे। अगर कोई समझता है कि यह बीजेपी द्वारा सरकार पर और संसद में बनाए प्रेशर का नतीजा है, तो वह भी गलत ही सोचता है, क्योंकि अब तक सैकड़ों मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की और हर बार नाकामी ही हाथ लगी या बहुत से बहुत सफलता मिली भी तो मंत्रियों या प्रधानमंत्री के बयान तक। यह जीत है उस आमआदमी की जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने की मांग को लेकर 14 नवंबर को जंतरमंतर पर धरना दिया प्रदर्शन किया, थाने में एफआईआर लेकर पहुंचा, इसे ज्ञापन के रूप में स्वीकारने पर आपत्ति दर्ज की और फिर दोबारा एफआईआर लिखवाने पहुंचे आम आदमी की एफआईआर अखिर लिखनी पड़ी।
जनाब यही है वह ‘टपका’ जिससे ‘सिंह’ और खुद को ‘सिंह’ समझने वाले पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और सेंटर के वे भेड़िये भी डर गये जिन्हें खुद के सिंह होने की गलतफहमी थी। उन्हें लगा अभी तो यह जंतरमंतर पर टपका है अगर देश की राजधानी की तरह हर प्रदेश, हर संभाग, हर जिले, हर तहसील, हर ब्लॉक और हर गांव में ........... तो सिंह से कौन डरेगा और सिंह की हनक को कौन पूछेगा। तो एक बार फिर ‘ए आम आदमी इस बार तेरी हनक को’ मेरी ओर से आम आदमी यानि ‘टपका’ का सलाम................।

सोमवार, 8 मार्च 2010

वाह री कॉग्रेस महिला बिल भी बना लिया मोहरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक महिला के होते हुए सरकार बचाने के लिए केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल को मोहरा बनाने पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की जाए समझ नहीं आ रहा।
1 जरा गौर फरमाएं संसद का बजट सत्र प्रारंभ हुआ।
2 राष्टÑपति ने अभिभाषण प्रस्तुत किया।
3 वित्तमंत्री ने बजट प्रस्तुत किया जिसमें पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के साथ ही ऐसे निर्णय शामिल थे जो महंगाई बढ़ाने वाले हैं।
4 विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, देश भर में प्रदर्शन का दौर प्रारंभ हो गया। संसद में सरकार के सहयोगी दल भी विपक्ष के साथ दिखाई देने लगे।
5 विपक्ष ने संख्या बल अपने पक्ष में देखते हुए संसद में विशेष रूप से उस नियम के तहत चर्चा कराने की मांग रखी जिसका अंत वोटिंग से हो।
6 सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। दो दिन बाद ही सरकार ने पांसा फेंका और महिला आरक्षण बिल पेश करने की घोषणा कर दी।
7 यह बिल लाने का प्रयास बीजेपी ने भी किया था। सरकार को पता था बीजेपी, वाम और अन्य सहयोगी तो इस बिल पर उसके साथ हैं ही। वे दल जो इसके विरोध में है उनका संख्या बिल नगण्य के करीब है और बिल का दो तिहाई बहुमत से पास होना तय है।
8 बिल पेश तो हुआ लेकिन हंगामे ने प्रधानमंत्री के भी होश उड़ा दिए और जिस संख्या बल को वे नगण्य मान रहे थे उसकी गूंज पूरी संसद में ही नहीं देश में भी सुनाई दी।

आगे क्या होगा
सभी अपेक्षित दल बिल को पास कराने के लिए सहमति व्यक्त कर देंगे।
बिल पर दोनों सदनों में वोटिंग होगी।
बिल आसानी से दो तिहाई बहुमत के साथ पास हो जाएगा।
इसके साथ ही पास हो जाएंगे केंद्रीय बजट और राष्ट्रपति का अभिभाषण।
देखा बच गई न सरकार।

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010

फिल्म है कैसी

भई शाहरुख के बयान से शुरू हुई माय.... की जंग देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने लगी है। समझ नहीं आ रहा किसका अधिकार क्या है। आखिर दर्शकों को यह तय करने का अधिकार कब मिलेगा कि उन्हें कौन सी फिल्म देखना है और कौन सी नहीं। अगर फिल्म अपेक्षा के अनुसार नहीं निकली तो क्या आलम होगा। कांग्रेसी दर्शकों को जबरन सिनेमा हॉल में बिठाए रखेंगे, उठने पर पीटेंगे जबकि फिल्म देखकर बाहर निकले तो शिवसैनिक उन्हें पीटेंगे। यह कौन पूछेगा कि फिल्म कैसी लगी।

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010

राहुल तुस्सी ग्रेट हो

देश की अखण्डता के लिए सही समय पर उठाए गए राहुल गांधी के उचित कदम के लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं। बेहूदा बयानबाजी और शब्दों की जंग के बीच आम आदमी के मन में डर बैठने लगा था, लगने लगा था कि कहीं बात राज्यों की मांग से राष्ट्र की मांग तक न पहुंच जाए। ऐसे में राहुल ने एक शेर की तरह। उस घर में सेंधमारी की जिसका मालिक अपने को और अपने परिजनों को पिछले कई सालों से न केवल शेर कह रहा था बल्कि खरगोशों का शिकार कर अपनी ताकत का जुलूस निकाल रहा था। माय नेम इज खान काम विरोध छोड़ कर उसने अपनी हार स्वीकार भी कर ली है. देश की अखण्डता के लिए यह जरूरी है कि राहुल गांधी का यह कदम केवल पहला कदम साबित हो और इस तरह की दुर्भावना पूर्ण सोच को लेकर की जाने वाली बयानबाजी, झगड़े, आंदोलन को ठीक इसी अंदाज में गांधीगिरी के साथ जवाब दिया जाए।