ब्लॉग की दुनिया के दोस्तों यह इंटरव्यू आमिर खान ने विशेष रूप से दैनिक भास्कर को नववर्ष का स्वागत करते हुए दिया। यह दैनिक भास्कर के लगभग सभी संस्करणों के प्रथम प्रष्ठ पर है इसे अपने ब्लॉग पर प्रकाशित करने का उद्देश्य इसे उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल, बिहार, झारखंड और पश्चिमबंगाल और दिल्ली के अपने उन मित्रों तक पहुंचाना है जो अब भी दैनिक भास्कर नहीं पढ़ पा रहे। अब तक इस तरह की खबरें या विशेष सामग्री मैं उन्हें अपने निजी मेल एड्रेस के जरिए दिया करता था लेकिन अब चूकि मैं भास्कर छोड़ चुका हूं अत: अपने ब्लॉग के लिए वहां से ली गई किसी भी जानकारी या खबर के लिए मैं भास्कर को न केवल पूरा श्रेय देता हूं बल्कि चाहता हूं कि मेरे साथी भी इसका श्रेय भास्कर को ही दें न कि मुझे क्योंकि मैं या मेरा ब्लॉग तो केवल माध्यम है बेहतरीन सामग्री आप तक पहुंचाने का। नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ आपका मित्र सुदर्शन सोनी
कामयाबी नहीं बल्कि काबिलियत पाने के लिए लें फैसले...
ए साल की शुरुआत पर मैं देश के युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि जिंदगी में कभी समझौते मत करना। जो दिल चाहे वही करना। हम जो भीगलतियां करें वे हमारी खुद की हों, दूसरों की न हों। मैंने अपनी गलतियों से जितना सीखा है, किसी और चीज से नहीं। असर हम करना कुछ चाहते हैं और दुनिया कुछ और करने को कहती है। मैंने जब ग्यारहवीं की पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई तो घर के सभी लोगों, दोस्तों ने विरोध किया। कहा कि मुझे अपनी पढ़ाई बंद नहीं करनी चाहिए। हर पैरेंट अपने बच्चे को डाटर, इंजीनियर या मैनेजमेंट में बड़ा आदमी बनते देखना चाहता है। मैंने जवाब दिया कि मैं अपनी पढ़ाई तो अब शुरू करने जा रहा हूं। अगर मैंने उनकी सुनी होती तो शायद इस मुकाम पर नहीं होता। जिस चीज से हमें असली खुशी मिले वही हमारे लिए सबसे बेहतर काम होता है। उसे आप दिल से करते हैं। वह तब आपके लिए काम नहीं रहता, एक खेल हो जाता है। मुझे अपनी जिंदगी में सबसे बड़ी सीख यही मिली है। मैं चाहता हूं देश के युवा भी इसे अपनाएं। दिल जो चाहे वहीं करें और कोई समझौता न करें। मेरी पहली फिल्म बड़ी कामयाब हुई और मैं रातों-रात स्टार बन गया। कामयाबी के नशे में मैंने आठदस फिल्में साइन कर लीं। जब ये फिल्में नाकामयाब हुईं तो समझ में आ गया कि मैंने या गलती की थी।
मैंने तभी फैसला लिया कि मैं वही फिल्म करूंगा जिससे कि मुझे खुशी मिले। उन दिनों महेश भट्ट पीक पर थे। उनका एक आफर आया। मुझे लगा कि असफलताओं के दलदल से निकलने का अच्छा मौका है। मैं उनके घर गया। कहानी पसंद नहीं आई। अब मैं उलझन में फंस गया। व्यावहारिक तो यह था कि भट्ट साहब का हाथ थाम लूं, सिद्धांत कह रहा था कि मैंने अपने आपसे वायदा किया है कि जिस काम से खुशी नहीं मिले वह नहीं करना है। रातभर परेशान रहा। सुबह जाकर भट्ट साहब को इंकार कर दिया। मैं अपनी भावनाओं के साथ समझौता नहीं करना चाहता था। मैं अगर उस दिन समझौता कर लेता तो फिर न तो लगान बना पाता और न ही तारे जमीं पर। मेरी तरह अगर आप भी अपने दिल के प्रति ईमानदार रहेंगे तो कभी दिकतें महसूस नहीं होंगी।
दूसरी बात मैं पैरेंट्स से कहना चाहता हूं। वे अपने बच्चों को दूसरों की मदद करना, दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना सिखाएं। ये ही बच्चे बड़े होकर जब खुद पैरेंट बनेंगे तो इससे बड़ी तदीली आएगी। मैं टेनिस का बहुत अच्छा खिलाड़ी था। जब भी कोई टूर्नामेंट खेलकर लौटता तो अमी पूछतीं- जीते या हारे? मैं कहता- जीते। तब वे कहतीं - जिस लड़के को तुमने हराया उसकी अमी को इस समय बुरा लग रहा होगा। मेरी मां ने मुझे सिखाया कि दूसरों की चिंता कैसे करें। हमारा आज का पूरा सिस्टम एक-दूसरे से कपीट करना
आज शुरू हो रहा है नया वर्ष। नया दशक।
इक्कीसवीं सदी का दूसरा दशक। पिछले दशक में हमने बहुत तरक्की की। हमारा यान चांद पर उतरा। वहां पानी खोजा। जीनोम की पहेली सुलझाई। थोड़ा हुआ। बहुत काम बाकी है। इस दशक के अंत तक हम होंगे ताकतवर। एक महाशक्ति। यह होगा सिर्फ आपकी वजह से। इस महान पर्व का हिस्सा बनने के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
गुरुवार, 31 दिसंबर 2009
थ्री इडियट्स अपनी नजर में
भई अपनी अत्यंत व्यस्त जिंदगी में पिछले दिनों फिल्म देखने का अवसर मिला। फिल्म भी कोई छोटी-मोटी नहीं युवाओं ही नहीं आम मनोरंजन प्रेमी की दुनिया में विख्यात कलाकार आमिर खान की नई फिल्म थ्री इडियट्स। अपने लिए तो फिल्म देखना भी मनोरंजन का माध्यम न होकर माध्यम होता है कुछ हासिल करने का कुछ जानने और किसी और दुनिया को गहराई से समझने का। फिल्म मनोरंजक थी क्योंकि बगल में बैठी पत्नी, नौ साल का बेटा तन्मय और साढ़े तीन साल की बेटी तनिषा भी खासी हंस रही थी। तो भइया जो कुछ फिल्म में या फिल्म के बारे में महसूस किया आप सभी के साथ बांट रहा हूं।
रणछोड़दास श्यामलदास छांछड़ उर्फ रेंचो उर्फ फुलकुस बांगड़ या कहें साल के आखिर में आई एक फिल्म का केंद्रीय पात्र जिसके इर्द-गिर्द घूमते हैं शरमन जोशी और आर माधवन के रूप में राजू और फरहान के किरदार। शुक्रवार को फन और गोल्ड मल्टीप्लेक्स तथा यादव टॉकीज के लगभग सभी शो में सिर्फ एक फिल्म थ्री इडियट्स, सभी शो हाउस फुल और बुकिंग विंडो पर आने वाले दिनों के लिए जारी बुकिंग। हर शो से बाहर निकलते दर्शकों के होंठो पर या तो ‘आॅल इस वेल’ या ‘जुबी-जुबी’। इसके बाद भी कुछ बचता है किसी फिल्म के बेहतरीन होने की व्याख्या में, शायद नहीं। जी हां यही माहौल था शहर में उन स्थानों का जहां फिल्म थ्री इडियट्स का प्रदर्शन किया गया। बेशक क्रिसमस की छुट्टी के कारण लोगों की भीड़ अधिक थी लेकिन फिल्म देखकर निकले दर्शकों के चेहरे पर संतुष्टि और उत्साह बता रहा था कि फिल्म न केवल पूरी तरह पैसा वसूल थी बल्कि मनोरंजन का बेहतरीन साधन भी।
तीन युवाओं के इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचने के साथ शुरू हुई फिल्म उनके दोस्त बनने दोस्ती के नए पैरामीटर तय करने और नई मिसालें गढ़ने तक जारी रहती है। वैसे तो फिल्म की कहानी पर निर्देशक राजकुमार हीरानी की पकड़ पूरे ढाई घंटे बनी रही और कहीं भी फिल्म कमजोर नहीं पड़ी फिर भी अगर फिल्म को 15-15 मिनट के स्लॉट में बांटकर देखें तो हर स्लॉट में एक बेहतरीन कॉमेडी सीन और एक इमोशनल सीन देखने को मिला। भावनाओं और मनोरंजन का इससे बेहतर तालमेल कम से कम समानांतर फिल्मों में मिलना बहुत मुश्किल है।
फिल्म का सब्जैक्ट उस फिलॉसफी से जुड़ा हुआ है जिसे पिछले लंबे समय से देश विदेश के प्रबंधन विशेषज्ञ दोहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि बच्चों को उनके करियर का चुनाव उनकी रुचि के अनुसार करने दें, लेकिन इसी बात को फिल्म में जिस तरीके से दर्शकों के समक्ष रखा गया और युवाओं को उनकी रुचि के विपरीत अभिभावकों की इच्छा के लिए संघर्ष करते दिखाया गया, तय करता है कि अभिभावक कुछ सबक लेंगे। युवा भी अपने इरादों के लिए मजबूती इससे प्राप्त कर सकते हैं। हां, राजू के रूप में एक किरदार के इंजीनियर बनने और इसी में सफलतम करियर बनाने की घटना को पिरोकर फिल्म में इस बात कर ध्यान रखा गया है कि युवा मिसगाइड न हों और उसी क्षेत्र का चयन करें जिसमें उनकी वास्तविक रुचि है और वे जिस क्षेत्र में अपने करियर को मजबूत करने में सक्षम हैं।
फिल्म में सपने तो हैं लेकिन करियर को लेकर नहीं बल्कि प्यार को लेकर। बहुत समय बाद एक ऐसी फिल्म आई जिसमें युवा तो हैं लेकिन उनके बीच आम तौरपर दिखाया जाने वाला फूहड़ प्रेम प्रसंग नहीं। फिल्म का केंद्रीय पात्र रेंचो प्यार तो करता है लेकिन उसके रोमांटिक सीन फिल्म के अंत से कुछ क्षण पहले ही आते हैं। हां, प्रेम का अहसास फिल्म के लगभग 50 प्रतिशत तक सीन में बरकरार रहता है। बाकी दोनों सहायक किरदार राजू और फरहान को फिल्म में प्यार या लड़कियों के साथ गाना गाते दिखाने की न तो जरूरत थी और न ही ऐसा किया गया। फिल्म का अंत भी बेहतरीन है। इसमें करियर की राह में डिग्री को बेरियर मानने वालों को सबक सिखाते हुए उस शख्स को सफलता के प्रथम पायदान पर खड़ा दिखाया गया है जिसने पढ़ाई डिग्री के लिए की। हालांकि यह कोई सस्पेंस फिल्म नहीं है लेकिन किरदारों को लेकिन जिस तरह सस्पेंस क्रिएट किया गया है उसने अंत तक फिल्म की रोचकता को बनाए रखा।
फिल्म की हीरोइन के रूप में करीना कपूर और सहायक हीरोइन के रूप में मोना सिंह के हिस्से कम ही सीन आए हैं लेकिन जितने भी सीन हैं उनमें वे अपना प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह कामयाब रही हैं। फिल्म में गिने चुने ही गाने हैं जो लोगों की जुबां पर बहुत पहले चढ़ चुके थे और इन्हें हिट की श्रेणी में रखा जा सकता है। कुल मिलाकर साल के अंत में आई यह फिल्म दर्शकों के लिए क्रिसमस और नव वर्ष का शानदार तोहफा है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)