पृष्ठ

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 8 मार्च 2010

वाह री कॉग्रेस महिला बिल भी बना लिया मोहरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक महिला के होते हुए सरकार बचाने के लिए केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल को मोहरा बनाने पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की जाए समझ नहीं आ रहा।
1 जरा गौर फरमाएं संसद का बजट सत्र प्रारंभ हुआ।
2 राष्टÑपति ने अभिभाषण प्रस्तुत किया।
3 वित्तमंत्री ने बजट प्रस्तुत किया जिसमें पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के साथ ही ऐसे निर्णय शामिल थे जो महंगाई बढ़ाने वाले हैं।
4 विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, देश भर में प्रदर्शन का दौर प्रारंभ हो गया। संसद में सरकार के सहयोगी दल भी विपक्ष के साथ दिखाई देने लगे।
5 विपक्ष ने संख्या बल अपने पक्ष में देखते हुए संसद में विशेष रूप से उस नियम के तहत चर्चा कराने की मांग रखी जिसका अंत वोटिंग से हो।
6 सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। दो दिन बाद ही सरकार ने पांसा फेंका और महिला आरक्षण बिल पेश करने की घोषणा कर दी।
7 यह बिल लाने का प्रयास बीजेपी ने भी किया था। सरकार को पता था बीजेपी, वाम और अन्य सहयोगी तो इस बिल पर उसके साथ हैं ही। वे दल जो इसके विरोध में है उनका संख्या बिल नगण्य के करीब है और बिल का दो तिहाई बहुमत से पास होना तय है।
8 बिल पेश तो हुआ लेकिन हंगामे ने प्रधानमंत्री के भी होश उड़ा दिए और जिस संख्या बल को वे नगण्य मान रहे थे उसकी गूंज पूरी संसद में ही नहीं देश में भी सुनाई दी।

आगे क्या होगा
सभी अपेक्षित दल बिल को पास कराने के लिए सहमति व्यक्त कर देंगे।
बिल पर दोनों सदनों में वोटिंग होगी।
बिल आसानी से दो तिहाई बहुमत के साथ पास हो जाएगा।
इसके साथ ही पास हो जाएंगे केंद्रीय बजट और राष्ट्रपति का अभिभाषण।
देखा बच गई न सरकार।