‘शेर का नहीं टपका का डर बड़ा होता है’ इस कहावत को सच साबित कर दिखाया आम आदमी ने 14 नवंबर को। यह आम आदमी का टपका नामक डर ही था जिसने ‘सिंह’(सरदार मनमोहन सिंह) को कैबिनेट, सरकार सहयोगी और सत्तालोलुपों से परिपूर्ण सत्ता के मामले में लगभग सदासुहागिन रही पार्टी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। नहीं समझ आया, आएगा भी कैसे, आपको तो सच्चाई देखने के लिए मीडिया का आइना चाहिए और आइना भी अब कॉमर्शियल हो गया है और इसमें से अब आर पार अधिक दिखता है। अंतर यह है कि आप खड़े होते हैं शीशे के सामने और आरपार शीशे के दिखाई देते हैं कुछ कलाकार अपनी अभिनय कला का जलवा शानदार मंच, मजबूत स्क्रिप्ट और कर्णप्रिय सगीत के बीच पूरी दबंगी से बिखेरते हुए। सच कहूं दोस्तों आज अखबार, टीवी चैनल ही नहीं सभी समाचार माध्यम अधूरे दिखे या कहंू सरकार, क्रिमनल, घटना-दुर्घटना, एक्टिविटी के विज्ञापन अधिक नजर आए, क्योंकि जिस खबर को मैं देर रात तक देश की सबसे बड़ी खबर मान रहा था जो कम से कम मेरे नजरिए से सबसे बड़ी खबर थी भी वह या तो कहीं नजर नहीं आई या नजरअंदाज तरीके से प्रस्तुत की जाती नजर आई।
दोस्तों पहेलियां बहुत हुर्इं अब हो मुद्दे की बात-
ऐ आम आदमी तेरी हनक को सुदर्शन सोनी का सलाम
देश के रक्षा बजट से लगभग 20 प्रतिशत अधिक राशि का घोटाला करने वाले और कैग की रिपोर्ट के अनुसार घोटाले के लिए दोषी माने गए संचार मंत्री और केंद्र की यूपीए सरकार की आधार स्तंभ पार्टी डीएमके के प्रतिनिधि ए राजा ने इस्तीफा दे दिया। अगर किसी को लगता है कि यह डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि की पहला का नतीजा है, तो गलत लगता है। अगर किसी को लगता है यह ‘सिंह’ और उसके कुनबे के पाक साफ नजरिए का नतीजा है, तो गलत लगता है क्योंकि ये दोनों तो पहले ही ए राजा को क्लीन चिट दे चुके थे। अगर कोई समझता है कि यह बीजेपी द्वारा सरकार पर और संसद में बनाए प्रेशर का नतीजा है, तो वह भी गलत ही सोचता है, क्योंकि अब तक सैकड़ों मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की और हर बार नाकामी ही हाथ लगी या बहुत से बहुत सफलता मिली भी तो मंत्रियों या प्रधानमंत्री के बयान तक। यह जीत है उस आमआदमी की जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने की मांग को लेकर 14 नवंबर को जंतरमंतर पर धरना दिया प्रदर्शन किया, थाने में एफआईआर लेकर पहुंचा, इसे ज्ञापन के रूप में स्वीकारने पर आपत्ति दर्ज की और फिर दोबारा एफआईआर लिखवाने पहुंचे आम आदमी की एफआईआर अखिर लिखनी पड़ी।
जनाब यही है वह ‘टपका’ जिससे ‘सिंह’ और खुद को ‘सिंह’ समझने वाले पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और सेंटर के वे भेड़िये भी डर गये जिन्हें खुद के सिंह होने की गलतफहमी थी। उन्हें लगा अभी तो यह जंतरमंतर पर टपका है अगर देश की राजधानी की तरह हर प्रदेश, हर संभाग, हर जिले, हर तहसील, हर ब्लॉक और हर गांव में ........... तो सिंह से कौन डरेगा और सिंह की हनक को कौन पूछेगा। तो एक बार फिर ‘ए आम आदमी इस बार तेरी हनक को’ मेरी ओर से आम आदमी यानि ‘टपका’ का सलाम................।
रविवार, 14 नवंबर 2010
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

